पंजाब, 10 अप्रैल: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पंजाब में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गयी है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाब में 1 मई तक लॉकडाउन और कर्फ्यू कंटीन्यू चलता रहेगा। जैसा अभी चल रहा है। बता दें कि, इससे पहले ओड़िशा में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना अब अनिवार्य है। उन्होंने कहा, इसके लिए आपको साफ कपड़े का एक टुकड़ा चाहिए। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी, पंजाब में मास्क पहनना अब अनिवार्य है।
Punjab extends lockdown/curfew in the state till May 1st pic.twitter.com/mCjw01uy4D
— ANI (@ANI) April 10, 2020
पंजाब में शुक्रवार (10 अप्रैल) सुबह कोरोना का एक नया मामला सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 131 हो गई है। इस बीमारी से राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही लॉकडाउन बढ़ाने वाला पंजाब दूसरा राज्य बन गया है।