कोरोना वायरस के कहर से दुनिया अभी उबर भी नहीं पायी है की चीन में उससे पहले एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दिया है। जी हाँ! इस नए वायरस का नाम है “हन्ता”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, चीन के युन्नान प्रान्त में “हन्ता” नामक वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पीड़ित व्यक्ति काम करने के लिए बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था। उसे हंता वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। बस में सवार 32 अन्य लोगों की भी जांच की गई है। जिसमें से 16 लोग संक्रमित पाए गए। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने यह जानकारी दी है।
A person from Yunnan Province died while on his way back to Shandong Province for work on a chartered bus on Monday. He was tested positive for #hantavirus. Other 32 people on bus were tested. pic.twitter.com/SXzBpWmHvW
— Global Times (@globaltimesnews) March 24, 2020
इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। क्योंकि दुनिया अभी कोरोना का ही ईलाज नहीं ढूढ़ पायी है की “हन्ता” वायरस भी लाइन में लग गया है।