चेन्नई, 24 मार्च: मलेशिया की राजधानी क्वालालमपुर में फंसे 114 भारतीय यात्री कल रात चेन्नई हवाई अड्डे पहुंचे। इन भारतीय छात्रों को एयर एशिया की विशेष उड़ान से भारत लाया गया। सभी यात्रियों की जांच की गई। नौ संदिग्ध मामलों में यात्रियों को चेन्नई के सरकारी राजीव गांधी जनरल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया हैं।
शेष यात्रियों को अनिवार्य क्वारैन्टीन के लिए तम्बरम में वायु सेना के अस्पताल भेजा गया।क्वालालम्पुर में भारतीय दूतावास ने इन यात्रियों को भारत लाने की प्रक्रिया में प्रयासों के लिए दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों, भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय और भारतीय मूल के लोगों के पंजीकृत निकाय मलेशियन इंडियन कांग्रेस का आभार प्रकट किया है।
बता दें कि – बता दें कि – कोरोना वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने मलेशिया से आने वाले विमानों पर रोक लगा दिया था, लेकिन जो रोक लगाने से पहले उड़ान भर चुके थे ऐसे लोग फँस गए थे। लेकिन अब ये भी सकुशल अपने देश आ गए हैं।