मुस्लिम से शादी करके फंस गयी युवती, धर्म नहीं बदला तो शौहर के पिता-चाचा ने रेप करके मार डाला

Unknown Author:
women-married-muslim-man

रांची: झारखण्ड के रामगढ गाँव से इंसानियत को सर्मशार करने वाली हैरतंगेज घटना सामने आई है मुस्लिम युवक से विवाह के बाद धर्म नहीं बदलने पर हिन्दू महिला से बलात्कार और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां एक हिन्दू महिला ने मुस्लिम व्यक्ति से विवाह किया और दवाब डाले जाने पर धर्म बदलने से इंकार कर दिया। करीब एक महीने बाद महिला का शव रामगढ़ के समीप गरगा नदी किनारे से बरामद होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या से पहले गैंगरेप की बात सामने आई है। न्यूज एक्स की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने महिला के  पति को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में आदिल अंसारी ने बताया, हम दोनों ने घर से भागकर विवाह किया था। जिसके बाद दोनों बोकारो स्थित अपने चाचा के घर पहुंचे। लेकिन मेरी पत्नी का दूसरा धर्म होने पर उन्होंने अपने चाचा को जानकारी दी चाचा ने इसकी जानकारी पिता को दी। और उसके बाद उसके चाचा औए पिता ने महिला को अपना धर्म बदलने के लिए कहा हालांकि दोनों ने इस बात से इंकार कर दिया और कहा कि वह ऐसे ही एक-दूसरे के साथ रहेंगे। इस दौरान महिला के शौहर और चाचा-पिता के बीच तीखी बहस भी हुई।

जानकारी के अनुसार जब शौहर ने उनकी बात नहीं मानी तो चाचा-पिता ने दूसरा रास्ता अपनाया। दोनों को ट्रेन के रास्ते रांची जाने की सलाह दी और कहा गया कि वह उन्हें स्टेशन तक छोड़ देंगे। इसपर दोनों  राजी हो गए। इस दौरान जंगल के रास्ते रेलवे स्टेशन जाने पर महिला को शक हुआ तो उसने इसका कारण पूछा तो पिता कहा कि वह अभी से जिंदगी को लेकर परेशान होने लगे। जबकि दोनों को भविष्य में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

पुलिस ने आदिल के अनुसार आगे बताया की इतना कहते ही आदिल के पिता ने उसे पकड़ लिया और चाचा पत्नी को जंगल में ले गया। इसके बाद आदिल एक घंटे तक पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनता रहा। बाद में सबकुछ शांत हो गया। इस शर्मनाक घटना की पुलिस बारीकी से जांच कर रही हैं।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: