लखनऊ में आज होगी BJP की सबसे बड़ी रैली, 12 लाख लोगों के सामने दहाड़ेंगे PM नरेन्द्र मोदी

lucknow-news-today-modi-largest-rally-12-lakh-people-will-come
lucknow-news-today-modi-largest-rally-12-lakh-people-will-come

लखनऊ, 2 जनवरी: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान और नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेड़कर मैदान में परिवर्तन महारैली को संबोधित करेंगे। मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह रैली मोदी और बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी रैली है, भाजपा पदाधिकारियों की माने तो परिवर्तन महारैली में लगभघ 10 लाख लोगों के जुटने की संभावना है।

मोदी की परिवर्तन महारैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल ही नहीं, पूरे लखनऊ को झंडों, पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया है।

कार्यक्रम के मुताबिक, मोदी सोमवार को दोपहर 1.50 पर अमौसी हवाईअड्डे पर उतरेंगे। दोपहर दो बजे रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। वह 2.05 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3.15 बजे रैली स्थल पर रहेंगे। वह 3.25 बजे हवाईअड्डे पहुंचकर 3.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रमाबाई अंबेड़कर मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लिया। 

भाजपा ने अपनी पूरा आईटी सेल रैली स्थल पर लगा दिया है। फेसबुक और ट्विटर पर प्रधानमंत्री की रैली के लाइव प्रसारण के लिए लगभग 250 लैपटॉप के साथ युवकों को बैठा दिया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के 1100 कार्यकर्ता रैली में जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए हैं। यातायात के लिए लखनऊ आने वाले सभी मार्गो पर पार्किं ग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही भोजन की व्यवस्था की गई है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है क्योंकि इसमें 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Uttar Pradesh

Post A Comment:

0 comments: