कांग्रेस सरकार ने किरण बेदी की नहीं पट रही, अगले वर्ष छोड़ देंगी पुडुचेरी के उप-राज्यपाल का पद

kiran-bedi-leave-as-puducherry-lieutenance-governor-next-year
kiran-bedi-leave-as-puducherry-lieutenance-governor-next-year

Puducherry, 8 January: पूर्व IPS और पुडुचेरी की वर्तमान राज्यपाल किरण बेदी की कांग्रेस सरकार से पटरी नहीं खा रही है इसीलिए उन्होंने दो वर्ष पूरे होने पर पद छोड़ने की घोषणा की है।

पिछले महीने किरण बेदी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के उस आदेश को निरस्त का दिया था जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों से यह कहते हुए फेसबुक और व्हाट्स अप को बैन करने का आदेश दिया था कि इन कंपनियों के सर्वर विदेशों में स्थित हैं।

किरण बेदी ने उनसे आदेश को रद्द करते हुए कहा था कि अगर एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में पुडुचेरी को तरक्की करनी है तो सोशल मीडिया को बैन करना गलत होगा साथ ही नीतियों का उल्लंघन भी होगा।

किरण बेदी द्वारा सरकार का आदेश रद्द करने के बाद कांग्रेस विधायकों ने उनके खिलाफ केंद्र सरकार से शिकायत की। उसके बाद किरण बेदी ने कहा कि वह खुद ही 2 वर्ष पूरे होने पर LG का पद छोड़ देंगी और पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार को बाय बाय कह देंगी।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Post A Comment:

0 comments: