Lausen, 15 January: स्विट्जरलैंड के लॉजेन से हैरान कर देने वाली खबर आयी है, एक महिला ने अपने पुरुष सेक्स पार्टनर पर इसलिए रेप का केस ठोंक दिया क्योंकि उसने सेक्स के बीच में महिला को बिना बताये ही कंडोम निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक फ़्रांस के रहें वाले एक 47 वर्षीय शख्स को कोर्ट ने 12 महीने के लिए निलंबन की सजा दी है, अगर इस दौरान उसने कोई अपराध किया तो उसे जेल की हवा कहानी होगी।
क्या है पूरा मामला?
खबर के अनुसार फ़्रांस का एक शख्श ऑनलाइन चैटिंग के माध्यम से स्विट्जरलैंड की एक महिला से मिला, दोनों ने पहली बार आपने सहमति से सेक्स किया लेकिन जब उन्होंने दूसरी बार सेक्स किया तो दोनों में मनमुटाव हो गया।
मनमुटाव का कारण यह था कि पुरुष ने सेक्स करने के बीच में अचानक कंडोम हटा दिया वो भी महिला को बिना बताये। बाद में जब महिला ने देखा कि पुरुष ने कंडोम पहना ही नहीं है तो उसने कारण पूछा, पुरुष ने कहा कि मैंने बीच में कंडोम हटा दिया था, महिला ने पूछा - आपने मुझे बिना बताये कंडोम क्यों हटा दिया आपके मैंने कंडोम पहनने की शर्त पर ही संबंध बनाने की इजाजत दी थी।
महिला अपने पुरुष साथी की धोखेबाजी से इतना गुस्सा हो गयी कि वह यह मामला कोर्ट में ले गयी, कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, कोर्ट ने पुरुष को गुनाहगार मानते हुए उसे 12 महीने के लिए सस्पेंडेड सेंटेंस यानी निलंबन की सजा दे दी।
कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर महिला को कंडोम हटाने से पहले बता दिया जाता तो वह सेक्स करने से इनकार कर देती, महिला को बिना बताये कंडोम हटाकर उसे धोखा दिया गया है।
Post A Comment:
0 comments: