नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस बदमाशों के पीछे हाथ धोकर पड़ी हिया, पिछले 10 महीनों में 1000 बार बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, दर्जनों बदमाश मारे गए हैं, सैकड़ों घायल हुए हैं और कई लोग जेल की सजा काट रहे हैं।
कल राजधानी लखनऊ के पारा के हंसखेड़ा स्थित नवनिर्मित एलडीए अपार्टमेंट के पास देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश नरेश भाटी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक नरेश पर 50 हजार का इनाम था। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें दो सिपाहियों को भी गोली लगी है। पुलिस ने उसकी बैग से एक कार्बाइन बरामद की है। भाटी ने पुलिस पर कई राउंड गोलियां चलाईं लेकिन भाग नहीं पाया।
एसएसपी के मुताबिक घायल बदमाश नरेश मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर के देवटा दनकौर का रहने वाला है। वहीं पकड़ा गया उसका साथी बागपत के बसी थाना खेकड़ा का निवासी है। दोनों बदमाश राजधानी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे, उसी दौरान पुलिस को भनक लग गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में नरेश भाटी के पैर में गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल है। वहीं बदमाशों की गोली से सरोजनीनगर थाने में तैनात सिपाही अरविंद और मुकेश भी घायल हो गए हैं। एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र के मुताबिक मुकेश के हाथ में तथा अरविंद के पैर में गोली लगी है। सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाहियों का इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश कुलदीप जाट से पूछताछ की जा रही है। नरेश भाटी पश्चमी उत्तर प्रदेश में बड़ी दहशत फैलाता था और उसके नाम से लोग कांपते थे। उसके ऊपर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं जबकि कुलदीप जाट पर भाई आधा दर्जन बड़े मामले दर्ज हैं।
Post A Comment:
0 comments: