भ्रष्टाचारियों के लिए बुरी खबर, पकडे गए तो उनकी संपत्ति छीनकर गरीबो में बाँट देगी योगी सरकार

Unknown Author:
yogi-adityanath-promised-to-distributes-corrupt-people-land-to-poor

उत्तर प्रदेश: यूपी में जबसे भाजपा सरकार आई है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनें हैं तबसे एक से बढ़कर एक फैसलें सुना रहे हैं. योगी राज में अपराधियों को हर तरह से सबक सिखाया जा रहा है, आज योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचारियों को भी बुरी खबर सुना दी, उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार से भ्रष्ट लोग सावधान हो जाएँ, क्योंकि भाजपा सरकार संकल्पबद्ध तरीके से प्रदेश की 22 करोड़ जनता के साथ है, इसमें भ्रष्टाचारियों और  घोटालेबाजों की कोई जगह नही है।  

आज भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा - अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त  पाया गया तो उसकी संपत्ति गरीबों में बाँट दी जाएगी।  

मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में 30 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता वाली नव निर्मित 268.188 करोड़ की लागत से बनी आसवानी इकाई का शिलान्यास किया. इस मौके पर योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा की भाजपा ने किसानो नौजवानों एवं मजदूरों के लिए कई योजनायें संचालित की हैं, जनता ने उन्हें जिस लिए चुना हैं उनके प्रति सरकार पूर्णरूप से कार्यरत है।                         
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

States

Uttar Pradesh

Post A Comment:

0 comments: