भारत पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोली, मैं तो यहाँ सिर्फ छुट्टियाँ बिताने आयी हूँ

Unknown Author:
priyanka-chopra-reached-india-for-vacation-in-december-2017

मुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करके दुनिया भर में पॉपुलर हुईं प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने फीस को लेकर काफी चर्चित हो रहीं हैं। प्रियंका बीती रात मुंबई हवाई अड्डे पर पहुँची जहां उनके फैंस मौजूद थे. उन्होंने हाँथ हिलाकर अपने फैन्स का अभिवादन किया और बताया कि वो भारत में छुट्टियां बिताने आईं हैं। 

लेकिन मीडिया में आई खबरों के अनुसार सिने अवॉर्ड में प्रियंका हिस्सा लेने इंडिया आई हैं। इस अवॉर्ड के लिए प्रियंका की फीस सुनकर आप चौंक जायेंगे। उन्होंने एक मिनट के लिए 1 करोड़ रुपए मांग की है। अवॉर्ड शो में 5 मिनट के परफॉर्मेंस के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए फीस लेंगी। खबर के मुताबिक जी सिने अवार्ड में वह 19 दिसंबर को हिस्सा लेंगी।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: