कैब में बैठी युवती, ड्राईवर ने सूनसान जगह पर ले जाकर किया रेप

Unknown Author:
mumbai-cab-driver-allegedly-rape-girl-after-looting-her-hindi-news

मुंबई में कैब ड्राइवर द्वारा रेप का मामला सामने आया है। कैब ड्राइवर और उसके एक साथी ने पहले लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर  मोबाइल, पैसे, पर्श, घड़ी आदि लूट लिए। इसके बाद लड़की के साथ जबरन रेप किया। ठाणे में पुलिस ने बलात्कार करने के आरोपी कैब ड्राइवर सुरेश गोसावी को अरेस्ट कर लिया है। 

अपराध के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने उसके एक साथी उमेश झाला को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 26 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। ठाणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महेश पाटिल ने बताया कि घटना 19 दिसंबर की रात की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ड्राइवर सुरेश पी गोसावी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

लड़की ने ठाणे जाने के लिए कैब बुक की थी। इसमें ड्राइवर का एक साथी पहले से ही मौजूद था। पीड़ित लड़की को लगा कि शायद यह शेयरिंग कैब है, इसलिए उसने नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद आरोपी कैब को ठाणे की बजाय वज्रेश्वरी की तरफ ले गए। यहां लड़की के साथ कैब ड्राइवर ने रेप किया, जबकि उसके साथी ने उसकी मदद की। घटना के बाद पीड़िता दहशत में आ गई। हालांकि, कुछ समय बाद उसने साहस जुटाया और 21 दिसंबर को पुलिस से घटना की शिकायत की।

इस पूरे मामले पर कैब कंपनी का कहना है कि इस घटना का उससे कोई लेना देना नहीं है। कैब कंपनी के मुताबिक ड्राइवर पिछले 10-15 दिन से ड्यूटी पर ही नहीं था। लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Maharashtra

States

Post A Comment:

0 comments: