मोदी ने पूछा, 70 सालों में देश में भ्रष्टाचार की बीमारी किसनें फैलाई, लोगों ने कहा 'कांग्रेस'

pm-modi-said-congress-spread-disease-of-corruption-in-india

मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए कहा है कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, इस पूरे चुनाव में कांग्रेस के सामने सवाल क्या है, सामान्य मानवी के मन में कांग्रेस के सम्बन्ध में चर्चा क्या है, एक ही चर्चा है, भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार.

मोदी ने वहां उपस्थित लोगों से पूछा - हिंदुस्तान आजाद हुआ, क्या उस समय हमें भ्रष्टाचार की बीमारी लगी थी, आज से 70 साल पहले जब महात्मा गाँधी जिन्दा थे तो क्या इस देश में भ्रष्टाचार की बीमारी थी क्या, लोगों को घर में ताले लगाने पड़ते थे क्या, घर के बाहर पड़ी हुई चीज भी कोई चोरी करके जाता था क्या, यह देश गुलामी के कालखंड में भी, अंग्रेजों के जमाने में भी, ऐसे बीमारियों से दूर था लेकिन यह बुराइयां आज हमारे देश में घुस गयी हैं. 

मोदी ने वहां उपस्थित लोगों से पूछा - कौन जिम्मेदार है इन बुराइयों के लिए, लोगों ने कहा 'कांग्रेस'.
मोदी ने पूछा - देश में भ्रष्टाचार कौन लाया, लोगों ने कहा 'कांग्रेस'.
मोदी ने पूछा - भ्रष्टाचार को किसनें पनपाया, लोगों ने कहा 'कांग्रेस
मोदी ने पूछा - भाई भतीजावाद कौन लाया, लोगों ने कहा 'कांग्रेस'
मोदी ने पूछा - अपने पराये का खेल किसनें खेला, लोगों ने कहा 'कांग्रेस'
मोदी ने पूछा - जातिवाद का जहर किसनें बोया, लोगों ने कहा 'कांग्रेस;
मोदी ने पूछा - साम्प्रदायवाद की आग किसनें लगाई, लोगों ने कहा 'कांग्रेस'
मोदी ने पूछा - देश को तबाह किसनें किया, लोगों ने कहा 'कांग्रेस'

मोदी ने लोगों ने पूछा - अगर कांग्रेस ने इतना सब कुछ किया है तो आप कुछ करोगे या नहीं. लोगों ने कहा - करेंगे. मोदी ने कहा - उनका सफाया होना चाहिए या नहीं होना चाहिए. कांग्रेस को सजा मिलनी चाहिए या नहीं मिलनी चाहिए, लोगों ने कहा - मिलनी चाहिए.

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को लग रहा है कि कोई पूछने वाला नहीं है, कुछ कांग्रेस वालों को तो यही लगता है कि ऊपर वाले को जो सजा करनी होगी करेगा,  ऊपर जाने के बाद किसने देखा है, कांग्रेस के लोग भूल जाओ, ये जनता जनार्दन ही इश्वर का रूप होती है, आपको यहीं पर सजा मिलेगी.

मोदी ने कहा - कांग्रेस और भ्रष्टाचार को एक दूसरे से अलग किया जा सकता है क्या, जिस तरह से जड़ें और पैर जुड़े होते हैं, उसी तरह से कांग्रेस और भ्रष्टाचार जुड़े हुए हैं, वो एक दूसरे से कभी अलग हो ही नहीं सकते. कोई अलग कर भी नहीं सकता क्योंक इनके सभी नेता तो खुद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जमानत पर घूम रहे हैं. पूरी पार्टी जमानत पर है. वो करप्शन ख़त्म करने की बात कैसे कर पाएंगे.
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India

Politics

Post A Comment:

0 comments: