मोदी के खिलाफ बोलकर विरोधियों के हीरो बने यशवंत सिन्हा, बहुत खुश हैं केजरीवाल और कांग्रेसी

kejriwal-and-congress-happy-to-yashwant-sinha-to-attack-pm-modi

मोदी के खिलाफ बोलकर बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा विरोधी दलों के हीरो बन गए हैं, लोग उनसे खूब प्यार जता रहा हैं और उन्हें मोदी के खिलाफ बोलने के लिए ज्यादा से ज्यादा उकसा रहे हैं. आज यशवंत सिन्हा ने मोदी को दुर्योधन और दुशासन बताते हुए कहा कि वे मोदी और जेटली मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था का चीर-हरण कर रहे हैं इसलिए वे सरकार की आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उनके खिलाफ एक्शन लेती है तो यह उनकी जिन्दगी का सबसे अच्छा दिन होगा. यशवंत सिन्हा कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी के बुक लाँच के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

केजरीवाल को भा गए यशवंत सिन्हा, जमकर की तारीफ

मोदी को दुर्योधन और दुशासन बताकर यशवंत सिन्हा केजरीवाल के दिल में समा गए, केजरीवाल ने उनकी जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा ने सच बोलने की हिम्मत दिखाई है, पूरे देश में डर का माहौल है, आम आदमी अरु व्यापारी डरे हुए हैं, यहाँ तक कि बीजेपी नेता भी डरे हुए हैं.

केजरीवाल ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से माध्यम वर्ग, रियल स्टेट और व्यापारी वर्ग बहुत परेशान है, सभी लोगों को इनकम टैक्स के नोटिस आ रहे हैं, सरकार ने हर किसी की फाइल खोल रखी है इसलिए लोग डरे हुए हैं.

केजरीवाल ने कहा कि रिश्वतखोरी का रेट पांच गुना हो गया है, इनकम टैक्स के अधिकारी चांदी काट रहे हैं, मोदी सरकार हर चीज को आधार से लिंक कर रही है, लोगों के पास नौकरी नहीं है, व्यापारियों का धंधा बंद हो गया, देश ने इतना बुरा हाल कभी नहीं देखा. अपराध बढ़ता जा रहा है, सब कुछ बुरा ही बुरा हो रहा है.
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Delhi

Politics

Post A Comment:

0 comments: