फरीदाबाद में स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन, आसुरी शक्तियों का विनाश करने का लिया संकल्प

faridabad-rss-swayamsevak-pathsanchalan-on-vijayadashmi-news

फरीदाबाद 30 सितंबर। दशहरा के उपलक्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपने स्थापना दिवस के रूप में शस्त्र पूजन किया और उसके उपरांत पथसंचलन किया। जिसमें शामिल हर आयु वर्ग के स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में बैंड की धुन पर कदम ताल करते हुए पंक्तिबद्ध चले। पथसंचलन जिन जिन गलियों से निकला तो चौक चौराहों पर खड़ी महिलाओं एवं सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विवेकानंद नगर द्वारा बडखल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत कार्यवाह डॉक्टर देव प्रकाश भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू जागरण एव संगठन के माध्यम से आसुरी शक्तियों का विनाश कर रामराज्य की स्थापना कर भारत माता को पुन विश्व गुरू के  सिंहासन पर सुशोभित करना ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एकमात्र लक्ष्य है। धर्म की अधर्म पर सत्य की असत्य पर जीत के रूप में मनाए जाने वाले विजयी दशमी के दिन सन् 1925 में इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघ की स्थापना डॉक्टर हेडगवार जी द्वारा की गई थी। विगत 92 सालों से संघ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

अगवानपुर विनय नगर चौक पर तिलपत नगर द्वारा पथसंचलन में उत्तर क्षेत्रिय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्ण सिंघल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। सिंघल ने अपने संबोधन में संघ की स्थापना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। जब सभी सच्चाई, स्वच्छता के भाव के साथ चरित्रवान होंगे तभी राम राज्य स्थापित होगा। इसी विचार धारा को लेकर संघ आगे बढ रहा है। विश्व का सबसे बडा स्वयं सेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है। समाज में सकारात्मक कार्य करने के लिए संगठित होना जरूरी है।

शिवाजी नगर द्वारा त्रिखा कालोनी के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बल्लभगढ जिला संघ संचालक चंद्रशेखर, विभाग बोद्धिक प्रमुख गोपाल शर्मा उपस्थित रहे। चंद्रशेखर ने अपने संबोधन मेें कहा कि चीनी सामान का बहिष्कार कर हम अपने देश के व्यापार, संस्कृति को खत्म होने से बचा सकते हैं। स्वदेशी अपनाने से जहां हमारा राष्ट्र शक्तिशाली एवं समृद्ध होगा वहीं हमारी भारतीय संस्कृति को बढावा मिलेगा।  

बौद्धिक प्रमुख गोपाल शर्मा ने कहा कि आज हमारे युवाओं को भ्रमित करने की चीन हरसंभव प्रयास कर रहा है। हमे अपनी युवा पीढी को चाईना मोबाइल से बचाना है। चीन हमारे राष्ट्र के गौरव युवाओं को पथभ्रमित कर बहुत बडा नुकसान भारत को पहुंचा रहा है। चाइनीज वस्तुओं को प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होना चाहिए।

सिटी पार्क में जिला बल्लभगढ द्वारा आयोजित पथसंचलन में मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह संतोष जी मौजूद रहे। फरीदाबाद विभाग के फरीदाबाद पूर्वी महानगर, फरीदाबाद पश्चिमी महानगर, बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभिन्न कार्यक्रम 23 स्थानों पर हुए जिसमें शस्त्र पूजन के उपरांत हुए पथसंचलन में लगभग 3 हजार स्वयं सेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विनोद, जय किशन, राजेश माहेश्वरी, राजेंद्र जैन, राजेंद्र गोयल, चुन्नी लाल गर्ग, संजय अरोड़ा, माधव, सुनील मिश्रा, हरीश गर्ग, जयपाल, जितेंद्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शहर के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Haryana

States

Post A Comment:

0 comments: