BREAKING: हरियाणा सरकार ने फटाफट किया 10 IPS अधिकारीयों का तबादला


चण्डीगढ़, 28 जुलाई: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 10 आईपीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा पुलिस आवास निगम, पंचकूला के प्रबन्ध निदेशक पी आर देव को राज्य चौकसी ब्यूरो का पुलिस महानिदेशक लगाया गया है।

राज्य चौकसी ब्यूरो, पंचकूला के पुलिस महानिदेशक परमिंदर राय को हरियाणा पुलिस आवास निगम का चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक नियुक्त किया है।

नागरिक सुरक्षा (एच), चण्डीगढ़ के निदेशक और गृह रक्षा बल के कमांडेंट जनरल राजवंत पाल सिंह को ओएसडी रूल्स, पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में लगाया गया है।

एसवीबी के विशेष पुलिस महानिदेशक और भौंडसी परिसर के महानिदेशक बी के सिन्हा को गृह रक्षा बल का कमांडेंट जनरल और नागरिक सुरक्षा (H), चण्डीगढ़ का निदेशक और लगाया गया है।

एडीजीपी, कारागार सुधीर चौधरी को एडीजी, प्रशासन नियुक्त किया गया है।

आईजीपी, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, पंचकूला ए एस चावला को पंचकूला का पुलिस आयुक्त लगाया गया है।

आईजीपी, एसवीबीपी डा० सीएस राव को आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी लगाया गया है।

आईजीपी, साउथ रेंज रेवाड़ी हरदीप सिंह दून को आईजीपी, एचएपी मधुबन लगाया गया है।

डीआईजी, प्रशासन वाई पूर्ण कुमार को डीआईजी सीआईडी लगाया गया है।

डीआईजी, सीआईडी राकेश कुमार आर्य को डीआईजी, प्रशासन लगाया गया है।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana

States

Post A Comment:

0 comments: