MCD जीतेंगे तो केजरीवाल करेंगे गृह टैक्स माफ़, 710 करोड़ का होगा नुकसान, दिल्ली को करेंगे बर्बाद

ajay-makan-says-agar-kejriwal-jitenge-to-dilli-ho-jaegi-barbaad

नई दिल्ली, 25 मार्च: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत होती है, तो राजधानी में गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में 'आप' सत्ता में आती है तो रिहायशी गृह कर खत्म कर दिए जाएंगे। बकाया गृह कर भी माफ कर दिए जाएंगे।"

केजरीवाल के इस वादे से दिल्ली को 710 करोड़ का नुकसान होगा इसलिए कांग्रेस बीजेपी अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि "आप की अयोग्य सरकार ने राजधानी को बर्बाद कर दिया है। अब अगर आप एमसीडी चुनाव में जीत जाते हैं तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता का और नुकसान करेंगे।"

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि आप ने मुफ्त वाई-फाई और डीटीसी की बसों में सुरक्षाकर्मी तैनात करने का वादा अब तक पूरा नहीं किया है।

क्या कहा केजरीवाल ने

केजरीवाल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने गृह कर से संबंधित सभी गणना पूरी कर ली है।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो लोगों के धन के साथ भ्रष्टाचार होने से बचाया जाएगा, और उसका इस्तेमाल गृह कर समाप्त करने के बाद आने वाले आर्थिक बोझ से निपटने में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने बिजली की दर को कम करने सहित अपने सभी चुनावी वादे पूरे किए हैं।

जनगणना के मुताबिक, दिल्ली की आबादी 1.68 करोड़ है और दिल्ली के तीनों नगर निगमों में 8-9 लाख लोग गृह कर देते हैं, जिसमें वाणिज्यिक संपत्ति भी शामिल है।

उत्तरी और पूर्वी नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, संपत्ति कर के रूप में दोनों नगर निगमों ने अब तक क्रमश: 560 करोड़ रुपये और 150 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं।

नगर निगम के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "गृह कर सहित संपत्ति कर हमारी आय का मुख्य स्रोत है। अगर इस योजना को लागू किया गया तो नगर निगम को 500 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।"

वहीं केजरीवाल ने कहा कि अगर 'आप' नगर निगम चुनाव जीतती है तो एक वर्ष के भीतर पार्टी एमसीडी को पूरी तरह बदल देगी। यह एक लाभदायी संस्थान बन जाएगा, जो वर्तमान में धन की कमी से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा, "अगर आप नगर निगम चुनाव में सत्ता में आई तो एमसीडी कर्मचारियों के वेतन समय पर जारी किए जाएंगे।"

मनोज तिवारी ने भी बताया शर्मनाक

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस घोषणा को शर्मनाक करार दिया है।

इस घोषणा की आलोचना करते हुए तिवारी ने कहा, "यह कहना शर्मनाक है कि अगर एक बार दिल्ली के नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी जीतती है तो गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। पिछले दो वर्षो के दौरान केजरीवाल सरकार ने कई बार तीनों नगर निगमों को सख्ती के साथ गृह कर वसूलने, खासकर अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों से गृह कर वसूलने के लिए लिखा है।"
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Delhi

Post A Comment:

0 comments: