खतरे में केजरीवाल की कुर्सी, 1 AAP MLA BJP में शामिल, 35 तैयार, दिल्ली में बन सकती है BJP सरकार

aap mla ved prakash from bawana joins bjp in presence of manoj tiwari, 35 other aap mla ready to move, kejriwal chair in danger
aap-mla-from-bawana-delhi-join-bjp-35-others-ready

New Delhi, 27 March: दिल्ली से एक बड़ी खबर आयी है, बवाना से आप विधायक वेद प्रकाश ने केजरीवाल पर दिल्ली वालों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफ़ा देकर BJP में शामिल हो गए हैं, उन्होंने यह दावा भी किया है कि 35 और विधायक केजरीवाल से नाराज चल रहे हैं और वे भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, अगर ऐसा हो गया तो दिल्ली में भी बीजेपी सरकार बन जाएगी, हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में ऐसा ही हुआ था सभी कांग्रेसी विधायकों ने बीजेपी में शामिल होकर वहां पर बीजेपी सरकार बनवा दी, अब दिल्ली में यही कहा जा सकता है कि केजरीवाल की कुर्सी खतरे में है, हो सकता है कि उनकी सरकार गिर जाय।

आप को लगा बड़ा झटका

दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक वेद प्रकाश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। बवाना से आप विधायक वेद प्रकाश सोमवार को भाजपा में शामिल हुए। यहां नगर निगम चुनाव 23 अप्रैल को होने वाले हैं। इसे आप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि आप में लोकतंत्र नहीं रह गया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 में विधानसभा चुनाव जीतने से पहले जो वादे किए थे, उन्हें पूरे नहीं कर रहे। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी दावा किया कि 35 और विधायक बीजेपी में आना चाहते हैं।

प्रकाश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

उत्तर, पूर्व व दक्षिण दिल्ली नगर निगमों के 272 वार्डो के लिए वोट 23 अप्रैल को डाले जाएंगे, जिसके परिणाम 25 अप्रैल को घोषित होंगे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Delhi

Post A Comment:

0 comments: