MCF Election Result 2017: मोदी की आंधी में BJP ने जीती 30 सीटें, कांग्रेस का मिटा नामोनिशान

mcf-election-2017-result-faridabad-bjp-big-victory-on-30-wards, faridabad election result, faridabad hindi news
mcf-election-2017-result

Faridabad, 8 January: कांग्रेस को जिसका डर था फरीदाबाद में वही हुआ है, कांग्रेस ने फरीदाबाद में बीजेपी की आंधी देखकर अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था और सभी कांग्रेसी नेता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव में उतरे थे, आज फरीदाबाद MCF का चुनाव हुआ और नतीजे भी आज ही आ गए हैं, 40 वार्ड में से बीजेपी ने 30 पर जीत दर्ज की है, इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नामोनिशान मिट गया है क्योंकि कांगेस पार्टी चुनाव से पहले ही भाग गयी थी, कांग्रेस के सभी नेता निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़े और सभी के सभी हार गए।

कांग्रेसियों ने सोचा था कि हो सकता है कि निर्दलीय बनकर लड़ने पर जनता उन्हें वोट दे दे, जीतने के बाद वे कांग्रेस की टोपी पहन लेंगे लेकिन हुआ उसका उल्टा, सबके सब हार गए, करीब 10 आजाद उम्मीदवारों ने चुनाव जीता है लेकिन ये लोग भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 

अब तक कौन कौन जीता?

वार्ड 1 - सपना डागर, भाजपा
वार्ड 2 - प्रियंका चौधरी, भाजपा
वार्ड 3 - जयवीर खटाना, आजाद
वार्ड 4 - शीतल खटाना, आजाद
वार्ड 5 - ललिता यादव, आजाद
वार्ड 6 - सुरेंद्र अग्रवाल, भाजपा
वार्ड 7 - वीर सिंह नैन, भाजपा
वार्ड 8 - ममता चौधरी, भाजपा
वार्ड 9 - महेंद्र सरपंच, भाजपा
वार्ड 10 - मनवीर भड़ाना, भाजपा
वार्ड 11 - मनोज नासवा, भाजपा
वार्ड 12 - सुमन बाला, भाजपा
वार्ड 13 - सुमन भारती, भाजपा
वार्ड 14 - जसवंत सिंह, भाजपा
वार्ड 15 - संदीप भारद्वाज, आजाद
वार्ड 16 - राकेश भड़ाना, आजाद
वार्ड 17 - विकास भारद्वाज, आजाद
वार्ड 18 - रतनलाल, आजाद
वार्ड 19 - सतीश कुमार, भाजपा
वार्ड 20 - हेमा चौधरी, भाजपा
वार्ड 21 - जितेंद्र भड़ान, आजाद
वार्ड 22 - जितेंद्र यादव, भाजपा
वार्ड 23 - गीता रक्षवाल, भाजपा
वार्ड 24 - सोमलता भड़ाना, भाजपा
वार्ड 25 - मुनेश भड़ाना, आजाद
वार्ड 26 - अजय बैसला, भाजपा
वार्ड 27 - देवेंद्र चौधरी, भाजपा
वार्ड 28 - नरेश नंबरदार, भाजपा
वार्ड 29 - नीतू भाटी, आजाद
वार्ड 30 - सुभाष अाहूजा, भाजपा
वार्ड 31 - छत्रपाल यादव, भाजपा
वार्ड 32 - मनमोहन गर्ग, भाजपा
वार्ड 33 - धनेश अदलक्खा, भाजपा
वार्ड 34 - कुलबीर, भाजपा
वार्ड 35 - राकेश उर्फ कपिल डागर, भाजपा
वार्ड 36 - दीपक यादव, भाजपा
वार्ड 37 - दीपक चौधरी, आजाद, पहले भाजपा के नेता
वार्ड 38 - ओमवती सैनी, भाजपा
वार्ड 39 - हरप्रसाद गौड, भाजपा
वार्ड 40 - सविता तंवर, भाजपा

BJP से कौन कौन हारा

वार्ड 3, वार्ड 4, वार्ड 5, वार्ड 15, वार्ड 16, वार्ड 17, वार्ड 18, वार्ड 21, वार्ड 25, वार्ड 29  में बीजेपी को हार मिली है। मतलब बीजेपी को 30 वार्डों में जीत मिली है और 10 वार्डों में हार मिली है, यहाँ पर यह देखना भी दिलचस्प है कि बीजेपी को कई वार्डों में एकतरफा हार भी मिली है जैसे वार्ड 3, 4, 5 और 15, 16, 17, 18.
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana

States

Post A Comment:

0 comments: