मिसाइल से लैस युद्धपोत INS बेतवा के फिसलने से 2 की मौत

ins-betwa-accident-2-dead-in-mumbai
ins-betwa-accident-2-dead-in-mumbai

Mumbai, 5 दिसम्बर: मिसाइल से लैस युद्धपोत 'आईएनएस बेतवा' सोमवार को नौसेना गोदी से निकालते समय फिसल गया, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 14 अन्य लोग घायल हो गए। मुंबई गोदी में युद्धपोत का मरम्मत कार्य चल रहा था। एक अधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। घटना का एक पीड़ित जहाज के अंदर ही था, जब यह उसकी तरफ ही गिरा, जबकि दूसरा पानी में बह गया। नौसेना के गोताखोर उसकी तलाशी में जुटे हैं।

घटनास्थल से अन्य 14 लोगों को बचाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना अपराह्न् करीब 1.50 बजे हुई, जब 126 मीटर लंबे, 3800 टन वाला जहाज गोदी की छत से टकराकर फिसल गया।

उन्होंने कहा, "नौसेना गोदी मुंबई से आईएनएस बेतवा को सोमवार को निकालते समय यह हादसा हुआ।"

भारतीय नौसेना के एक बयान में कहा गया है, "यह घटना जहाज को निकालते समय हुई, जिसमें डॉक ब्लॉक प्रणाली के विफल होने का संदेह जताया गया।" 

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि 14 कर्मियों को डॉक स्थल से बचाया गया। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। चालक दल के दो गायब सदस्यों के खोज में गोताखोर लगे हुए हैं।

बह्मपुत्र मिसाइल से लैस 3800 टन वजनी इस युद्धपोत के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसे भारतीय नौसेना में जुलाई 2004 में शामिल किया गया था।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Maharashtra

States

Post A Comment:

0 comments: